logo

झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, कई स्कूल बंद; बोर्ड परीक्षार्थियों को मिली राहत

वतहा5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहे। कार्मेल स्कूल समेत कई स्कूलों में पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। हालांकि, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को राहत दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने दिया गया, ताकि उनकी पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित न हो। बंद को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

झंडा मैदान में जुट रहे BJP कार्यकर्ता: इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान गिरिडीह के झंडा मैदान में शुरू हो गया है। कार्यकर्ता बंद के समर्थन में प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल गिरिडीह में बंद का असर दिखाई दे रहा है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है

Tags - Giridih Jharkhand Bandh BJP Protest School Closure Police Security