देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर मिल रही है। मोदी कैबिनेट ने देश के सभी 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पीएम जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर करने का ऐलान कर दिया है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। कुछ खबरों में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान है।
ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछने के बाद महिला ने अपना जूर्म कबूल किया। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है।
मणिपुर में फिर से हिंसा भड़कने और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को इंफाल के दोनों ज़िलों में अनिश्चितकालीन कर्फ़्यू लगा दिया गया है।
सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी इन दिनों अस्पताल मे भर्ती हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। दरअसल उन्हे सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन नहीं हो पाया। हालांकि इसके लिए पिछले कई दिनों से कोशिश हो रही थी।
भारत दौरे पर आए आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप मामले में सरकार की भूमिका से असंतुष्ट होकर राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने इस्तीफा दे दिया है।
बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। केंद्र सरकार ने IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के अंतर्गत पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से मुक्त कर दिया है।
रांची के अरगोड़ा थाने में सरकारी राशि के गबन को लेकर विधायक सरयू राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। IPC की धारा 403, 406, 408, 409 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 9-10 सितंबर 2024 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क गयी है। इसमें कम से 5 लोगों के मरने की खबर है। बता दें कि मणिपुर में उग्रवादियों के रॉकेट और ड्रोन्स से हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल पहले से अलर्ट पर हैं।