logo

Jharkhand News

जामताड़ा के एक ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी, वेंटिलेटर काटकर 5 किलो चांदी ले उड़े चोर

​जामताड़ा शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके सुभाष चौक से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात बेखौफ चोरों ने शुभम ज्वेलर्स नामक दुकान को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

स्वर्णरेखा किनारे मिले 227 किलो के बम को डिफ्यूज करने में जुटी सेना

झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर एक बार फिर विशालकाय बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

चतरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत

चतरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत भोज्या गांव में रविवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां तालाब में डूबने से एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई।

झारखंड में तेज़ हुई गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार, लू का अलर्ट जारी

झारखंड में गर्मी ने अचानक अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां डालटनगंज में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मिले वेदांत कौस्तव, बधाई दी और पुस्तक भेंट की 

अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने रविवार, 19 अप्रैल को पटना में बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान वेदांत ने मुख्यमंत्री को मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘द राइज ऑफ़ बीजेपी’ भेंट की।

भाजपा 25 अप्रैल को रांची में निकालेगी आक्रोश मार्च, महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी दलों का होगा विरोध  

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल को रांची में भाजपा के बैनर तले बड़ा आक्रोश मार्च निकलेगा। यह आक्रोश मार्च मोरहाबादी मैदान से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले भाजपा नेता चंपाई सोरेन, कहा- पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की सुनामी

भाजपा नेता चंपाई सोरेन की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प बंगाल के झाड़ग्राम में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की सुनामी चल रही है। सोरेन ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज झाड़ग्राम में "

हजारीबाग में खाकी शर्मसार? महिला का आरोप- पुरुष पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, थाने में रखा बंद

हजारीबाग में पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने हजारीबाग मुफस्सिल थाना के कर्मी पर मारपीट, अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और अवैध वसूली की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पारंपरिक पदों पर नहीं रह पाएंगे धर्मांतरित आदिवासी, ग्राम सभा देगी प्रस्तावों को मंजूरी; नहीं होगी चंगाई सभा

खूंटी के डुगंरा बगीचा में आज आदिवासी समुदाय की एक अहम सभा में फैसला लिया गया कि गांवों के सभी प्रस्तावों की स्वीकृति अब ग्रामसभा देगी। साथ ही कहा गया कि गांवों में अब चंगाई सभा नहीं होगी और धर्मांतरित आदिवासी पारंपरिक पदों पर नहीं रह पाएंगे।

33% महिला आरक्षण पहले से पारित है, प्रधानमंत्री फैला रहे हैं झूठ- सुप्रियो भट्टाचार्य  

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। जेएमएम नेता ने कहा, 33% महिला आरक्षण पहले से पारित है, प्रधानमंत्री झूठ फैला रहे हैं। सुप्रियो ने कहा, हम जिस देश में रहते हैं वो देश आस्थाओं, मान्यताओं, परंपर

देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार की सुख-समृद्धि और विकास के लिए की पूजा अर्चना

बिहार के नए  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के रांची जिला अध्यक्ष चुने गए जावेद अख्तर

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रांची के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को को चुना गया है. यह निर्णय भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में हुआ. बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर हुई थी. 

Load More