द फॉलोअप डेस्क
भाजपा नेता चंपाई सोरेन की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प बंगाल के झाड़ग्राम में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की सुनामी चल रही है। सोरेन ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज झाड़ग्राम में "विजय संकल्प सभा" के मंच पर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। सोरेन ने कहा, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर नहीं, बल्कि सुनामी चल रही है। यहां की प्रबुद्ध जनता इस भ्रष्ट्र, निर्मम तथा अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
