logo

स्वर्णरेखा किनारे मिले 227 किलो के बम को डिफ्यूज करने में जुटी सेना

मगतग1.jpg

जमशेदपुर
झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर एक बार फिर विशालकाय बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। लगातार दूसरी बार इस तरह का विस्फोटक मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

सेना की जांच के बाद डिफ्यूज की प्रक्रिया होगी शुरू
सेना की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को सौंपने की बात कही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर बम को निष्क्रिय करने की अंतिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, इसे कब डिफ्यूज किया जाएगा, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 17 मार्च को भी इसी इलाके में मिले दो बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया था, जिसमें सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया था।

सुरक्षा इंतजाम तेज, गड्ढा खोदने की तैयारी
सेना की टीम इस बार भी तय प्रक्रिया के तहत बम को निष्क्रिय करने की तैयारी में जुट गई है। रविवार को बम की माप की गई, ताकि गड्ढे का आकार तय किया जा सके। साथ ही बालू से भरे बोरों और अन्य सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की जा रही है। अगले चरण में गड्ढा खोदकर सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा, जिसके बाद बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जाएगा।

 

Tags - Baharagora bomb Swarnarekha river bomb Jharkhand explosive Indian Army bomb disposal unexploded bomb security alert bomb defuse operation Jharkhand Baharagora Bomb Disposal Indian Army Security Alert Local News