logo

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के रांची जिला अध्यक्ष चुने गए जावेद अख्तर

JORNALIST.jpg

रांची
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रांची के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को को चुना गया है. यह निर्णय भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में हुआ. बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर हुई थी. केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार और भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजस्थान के पदाधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा मौजूद थे. बैठक में संघ के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड प्रभारी संतोष पाठक, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी समेत बडी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे. उनके अध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने उनके मनोयन की घोषणा की. विदित हो कि जावेद अख्तर रांची प्रेस क्लब के सचिव भी रह चुके हैं.

Tags - javed Akhtar district president Indian Working Journalists Association Indian Working Journalists Association president javed akhtar javed akhtar news