रोशनी के त्यौहार दिवाली में कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन इसके पहले बिहार सहित आस-पास के कई इलाकों में प्रदूषण का लेवल निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
बिहार के पूर्णिया में पुलिस की लापरवाही ने एक परिवार को गहरे सदमे डाल दिया है। मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस ने बिना पहचान किए शव को लावारिस मानकर दाह संस्कार कर दिया।
बिहार के गया एयरपोर्ट से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पिछले कई सालों से यह बांग्लादेशी नागरिक बगैर पासपोर्ट विजय के बौद्ध भिक्षु के रूप में रह रहा था। इसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था।
बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत होने पर मुख्यमंत्री सभी पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत IT इंजीनियर से फ्रॉड ने 7 लाख 74 हजार ठग लिए। बालूघाट निवासी विशाल कश्यप को मुंम्बई क्राईम ब्रांच का आधिकारी बनकर साइबर शातिरों ने चार घंटो तक डिजिटल अरेस्ट रखा।
बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। तीन सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और एक सीट पर माले चुनाव लड़ेगी।
बिहार में बढ़ती लापता बच्चियों की संख्या चिंता का विषय बन चुकी है। यहां साल 2019 से 2021 के बीच हर साल करीब 9800 से अधिक बच्चियां अलग-अलग इलाके से गायब हुई हैं।
बिहार के भागलपुर में देवी-देवताओं प्रतिमा तोड़ने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के तालाब स्थित मंदिर की है। असामजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बिहार से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर हथियारबंद अपराधियों ने चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट की।
सिवान और छपरा में जहरीली शराब से अबतक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। शराबकांड पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सारण पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर अनुसंधान टीम का गठन किया गया था। गठित समिति ने कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को सलाखों के पीछे
बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां के आरा जिले में 4 साल पहले एक महिला को दहेज हत्या के मामले में मृत घोषित किया गया था। लेकिन अब वो महिला जिंदा मिली है।
बिहार के सुपौल जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां के पिपरा में सेना के जवान ने अपनी कार से एक महिला को रौंद दिया, महिला की मौत हो गई।