logo

लोहरदगा की खबरें

इंटरनेशनल साइकिलिंग स्टार के पास नहीं है अपनी साइकिल खरीदने के पैसे, पिता करते हैं मजदूरी

अपनी लगन और मेहनत के बल पर देश और दुनिया में पहचान बनाने वाली लोहरदगा जिले की बेटी अपने घर में ही उपेक्षित है। बात हो रही है लोहरदगा शहर के करचा टोली निवासी सरिता कुमारी की।

योजना स्वीकृत नहीं होने से युवक ने की आत्महत्या, पैसों की तंगी से था परेशान 

लोहरदगा जिले कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड़ा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान बुद्धदेव उरांव के 31 वर्षीय पुत्र अमरदीप उरांव के रूप में हुई है।

लोहरदगा में जंगली हाथियों के झुंड ने शख्स को रौंदा, यूपी से पत्नी को लेने आया था ससुराल

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मैदान हमीद नगर के समीप देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को रौंद डाला जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।

गणेश पूजा उत्सव को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद, पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय

लोहरदगा में गणेश पूजा उत्सव को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद हो गया है। घटना लोहरदगा के वाल्मीकि नगर में हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है।

सड़क हादसे में फुटबॉल खिलाड़ी की मौत 

लोहरदगा में एक सड़क हादसे में फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा की मौत हो गई। मोनिका बाड़ा बुधवार शाम को प्रैक्टिस कर घर लौट रही थी जब एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।

लोहरदगा रेलवे स्टेशन से 7 मानव तस्कर गिरफ्तार, 34 लोगों को किया गया रेस्क्यू

लोहरदगा पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सात मानव तस्करों को पकड़ा गया है। इन तस्करों की गिरफ्तारी लोहरदगा रेलवे स्टेशन से हुई है। ये तस्कर कुल 34 मजदूरों को लेकर त्रिपुरा, यूपी और बिहार के अलग-अलग स्थानों में जा रहे थे।

लोहरदगा में स्थानीय उम्मीदवार को मिले प्राथमिकता : सुखदेव भगत

प्रदेश कांग्रेस आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने 18 सीटिंग विधायकों पर फिर से दांव खेल सकती है।  प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में चुनावी मोड में काम करने का निर्देश दिया है।

पति ने पहले पत्नी को मायके से घर बुलाया, फिर उठाया खौफनाक कदम

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि शख्स ने पहले  तो अपनी पत्नी को मायके से बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।

लोहरदगा में वज्रपात से 2 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा जिला के कैरो और कुडू थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है।

आटा चक्की ब्लास्ट होने से युवक की मौत, 2 बच्चे घायल

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल मोहल्ला के समीप आटा चक्की ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने लोहरदगा-गुमला NH-143 को किया जाम, किशोर की मौत से जुड़ा है मामला

लोहरदगा-गुमला एनएच 143 ए को लोहरदगा जिला के सेन्हा मुख्यालय में आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर दर्जनों यात्री और मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं।

खेत में बिजली तार से फैला करंट, किसान की मौत

लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के गगेया गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Load More