logo

गणेश पूजा उत्सव को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद, पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय

गणेश पूजा उत्सव को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद, पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय

द फॉलोअप डेस्क: 
लोहरदगा में गणेश पूजा उत्सव को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद हो गया है। घटना लोहरदगा के वाल्मीकि नगर में हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल स्थिति तानापूर्ण है और पुलिस द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार विवद पूजा स्थल को लेकर हुआ था। हिंदू संगठन और आयोजन समिति की बैठक चल रही थी। तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग वहां पहुंच गए और पूजा स्थल को बदलने की बात कहने लगे। बात बढ़ गई और मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले को संभाला और फिलहाल दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। 
बता दें कि लोहरदगा जिला धार्मिक संवेदनशीलता के मामले में संवेदनशील है। शहरी क्षेत्र में पुलिस बल तैनाती कर दी गई है। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा का कहना है कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था और दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। इस घटना को लेकर लोहरदगा सदर थाना में काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। शहर में इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है।

Tags - लोहरदगा गणेश पूजा उत्सव विवाद हिंदू संगठन मुस्लिम समुदाय Lohardaga Ganesh Puja festival controversy Hindu organization Muslim community