द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी को मायके से बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। शख्स मे टांगी से वारकर पत्नी की हत्या की है। बताया जा रहा है कि मलार टोली गांव के रहने वाले बिनामी मलार और उसकी पत्नी राखी मलारिन (35 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। सोमवार की रात राखी अपने मायके में चली गई थी। जहां से बिनामी मलार ने उसे घर बुलाया। इसके बाद वहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद बिनामी मलार ने की टांगी से मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। गांव वालों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। जिसके बाद मामले की सूचना भंडरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है।