रांची में एक आर्मी जवान की पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला खरसीदाग ओपी क्षेत्र का है।
रांची के एक्स्ट्रीम बार हत्यकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश इस झुलसने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। वहीं जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
बीती रात राजधानी रांची के चुटिया थानाक्षेत्र के एक्सट्रीम बार में एक डीजे बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गोली मारने वाला शख्स हाफ पैंट में चेहरा ढककर आया था और डीजे संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी।
बिहार के पालीगंज में राहुल गांधी की सभा में मंच धंस गया। जैसे ही राहुल गांधी मंच पर गए वैसे ही मंच का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि इस दौरान उसके साथ मौजूद इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मीसा भारती ने उन्हें संभाला।
गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन हादसा मामले में 5 अफसरों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, जिले के वकीलों ने किसी भी दोषी के खिलाफ केस लड़ने से इनकार कर दिया है।
रेमल चक्रवाती तूफान से प बंगाल में 2 लोगों की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक शामिल है।
राजकोट गेम जोन अग्निकांड मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। जिसमें आज सुनवाई हुई। सभी पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है।
चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज इसका असर सबसे अधिक संथानल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा।
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बार में घुसकर डीजे की हत्या कर दी गई। डीजे की पहचान संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। रेमल खेपुपारा से करीब 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।
गुजरात के राजकोट में जिस गेमिंग जोन में हादसा हुआ है वो बिना फायर NOC के चल रहा था। वहीं, बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही गेट था।