logo

झारखंड HC के वकील ने मर्सिडीज से महिला को मारी टक्कर, युवक पर चढ़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

gvgyusfgs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में राजेंद्र चौक के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, एक मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कथित रूप से एक युवक पर भी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कार चला रहे व्यक्ति की पहचान झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला को टक्कर मारने के बाद जब एक युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने उस पर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने जब कार रोकने की कोशिश की, तब भी चालक ने वाहन आगे बढ़ाने का प्रयास किया। आरोप यह भी है कि जिस युवक को टक्कर लगी, उसे कार के बोनट पर बैठाकर कुछ दूरी तक ले जाया गया और बाद में निजी सुरक्षा गार्ड से उसकी पिटाई कराई गई।
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

Tags - Ranchi road accident Rajendra Chowk Ranchi accident Jharkhand High Court lawyer accident Mercedes car accident in Ranchi Advocate Manoj Tandon Ranchi High profile road accident Jharkhand Youth injured in Ranchi road mishap Attempt to run over youth