द फॉलोअप डेस्क
रांची के विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई एक लड़की को रांची पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, लड़की कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन कॉलेज के पास ही अचानक लापता हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। विशेष टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
