द फॉलोअप डेस्क
आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को दोपहर 12:15 बजे कांग्रेस भवन, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी की गरिमामयी उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ज्योति सिंह माथारू के पहल पर समाजसेवी सुखपाल सिंह नामधारी, गुरदीप सिंह और प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। कार्यक्रम के दौरान सभी नए साथियों का पार्टी नेतृत्व द्वारा अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया गया। यह सदस्यता अभियान प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक समरसता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी , सोनाल शांति, कृषि विपणन अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सह कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा शामिल थे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव और भाईचारे की पक्षधर रही है। सिख समुदाय का ऐतिहासिक योगदान देश और समाज के निर्माण में अतुलनीय रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिख समाज के सम्मानित लोगों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा और मजबूत होगी। वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता कार्यक्रम केवल संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि विचारों की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने नए साथियों से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। ज्योति सिंह माथारू ने अपने संबोधन में सिख समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।
.jpeg)
सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजसेवी सुखपाल सिंह नामधारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, समावेशी नीति और जनहित के कार्यों से प्रेरित होकर सिख समाज के लोग आज बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनता की आवाज को बुलंद करने में सक्रिय योगदान देंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा। कांग्रेस पार्टी से सदस्यता ग्रहण करने वालों में अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह, जसी लोहिया, राजवीर सिंह, सरबजीत सिंह, समरजीत सिंह, प्रीति पाल सिंह, मनजीत सिंह, तलविंदर शोरा, जयदीप सिंह, रमनप्रीत सिंह, जसमीत सुखविंदर, नरपिंदर सिंह, हरप्रीत जग्गी, जसकरण डोरा, गौरव कुमार, वेदव्यास भारती, मिथिलेश दुबे, मुकेश कुमार ,रोहित कुमार, अमित कुमार, त्रिलोचन सिंह प्रिया रंजन, देवराज घोष, सैफ अली खान, राजीव रंजोत सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण किए।