रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में झाड़ू-पोछा को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान रामजी राम नाम के एक युवक का सिर फट गया।
बिहार के वैशाली में एक राजद कार्यकर्ता ने छठ पर्व में विचित्र तरीके से आस्था प्रकट की है। जिले के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ता ने छठ घाट के पास तेजस्वी औऱ लालू यादव की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की।
राजस्थान से एक रोंगटे खड़े करने वाली सामने आयी है। जहां एक मालिक को पालतू कुत्ता पलना महंगा पड़ गया. सुरक्षा को ध्यान में रख कर लोग अपने घर पर पालतू कुत्ते रखते हैं। लेकिन राजस्थान के अलवर में पालतू कुत्ते ने ही मालिक पर बेरहमी से हमला कर डाला।
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 12 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप उसके पड़ोसी नीरज खोसला पर लगा है
अग्निवीर सेना में बहाली के लिए दानापुर, पटना में 23 नवंबर को रैली का आयोजन होगा। ये जानकारी बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओऱ से दी गयी है।
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार की देर रात खड़ी ट्रक और बस में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के योगदा कॉलेज के पास के तालाब से न्यू कॉलोनी निवासी अभय बांडो का शव मिला है।
रांची के अलबर्ट एक्का चौक की सूरत बदलने वाली है। यहां जल्दी ही गोल फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। देश में यह अपनी तरह का पहला गोल फुट ओवरब्रिज होगा।
बिहार में जातिगत गणना के बाद नीतीश सरकार ने आरक्षण का दायरा 15 प्रतिशत और बढ़ाने का फैसला किया है। इस पर जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को चैलेंज किया है।
रांची के कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के सामने नाईट मार्केट शुरू होने वाला है।
झारखंड में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ साजिश रचने के मामले में आज रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर से पूछताछ होगी।
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में खनन घोटाला, मनरेगा घोटाला, जमीन घोटाला और टेंडर कमीशन घोटाला केस में जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों के खिलाफ कथित तौर पर जेल से साजिश रचने के मामले में स्वत संज्ञान लिया है।