द फॉलोअप डेस्क, रांची
राजस्थान से एक रोंगटे खड़े करने वाली खबर सामने आयी है। जहां एक मालिक को पालतू कुत्ता पलना महंगा पड़ गया। सुरक्षा को ध्यान में रख कर लोग अपने घर पर पालतू कुत्ते रखते हैं। लेकिन राजस्थान के अलवर में पालतू कुत्ते ने ही मालिक पर बेरहमी से हमला कर डाला। कुत्ते के हमले से मालिक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, मामला अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र के रायबका गांव का है। रायबका के रहने वाले इस्लाम के प्राइवेट पार्ट पर उसी के पालतू कुत्ते (जर्मन शेफर्ड) ने हमला कर दिया।

आवारा कुत्तों से बचाने पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला
इस्लाम के बेटे ने बताया कि घर के बाहर आवारा कुत्ते झगड़ रहे थे। जिसे देख उनका पालतू कुत्ता भी बाहर निकल गया। आवारा कुत्तों को भौकता देख उनका पालतू जर्मन शेफर्ड भौंकने लगा। आवारा कुत्तों को लड़ता देख उनका कुत्ता दौड़कर बाहर निकल गया। उसके पीछे इस्लाम भी चला गया। वह आवारा कुत्तों से अपने पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड को खींच कर घर लाने लगे। इतने में ही पालतू कुत्ते ने इस्लाम के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। हमले के बाद इस्लाम शोर मचाकर आसपास के लोगों को पुकारने लगा। इस्लाम को चिल्लाता देख आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह से पालतू कुत्ते को छुड़ाया। कुत्ते के हमले से इस्लाम लहूलुहान हो चूका था। लोगों ने इस्लाम के घरवालों को बुलाया। जिसके बाद इस्लाम को उसके बेटे रशीद ने अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव में हो रही थी चोरियां, इसलिए पाला था कुत्ता
इस्लाम के बेटे रशीद ने बताया कि पिछले कुछ महीनों ने गांव में चोरियां हो रही थी। चोर रात को घरों में घुसकर कीमती सामान चुरा ले जा रहे थे। जिससे तंग आकर बेटे रशीद ने घर पर जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक पालतू कुत्ता घर लाया। बताया कि उसके पिता ही उस कुत्ते की देख भाल करते थे। वह उसे समय पर खाना खिलाते थे। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वह पाल रहे हैं, वही एक दिन उनपर जानलेवा हमला कर देगा। कुत्ते ने इस्लाम के प्राइवेट पार्ट के साथ शरीर के कई हिस्सों को नोच डाले। फिलहाल इस्लाम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
