बिहार के पालीगंज में राहुल गांधी की सभा में मंच धंस गया। जैसे ही राहुल गांधी मंच पर गए वैसे ही मंच का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि इस दौरान उसके साथ मौजूद इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मीसा भारती ने उन्हें संभाला।
गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन हादसा मामले में 5 अफसरों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, जिले के वकीलों ने किसी भी दोषी के खिलाफ केस लड़ने से इनकार कर दिया है।
रेमल चक्रवाती तूफान से प बंगाल में 2 लोगों की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक शामिल है।
राजकोट गेम जोन अग्निकांड मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। जिसमें आज सुनवाई हुई। सभी पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है।
चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड पर भी पड़ेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज इसका असर सबसे अधिक संथानल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा।
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बार में घुसकर डीजे की हत्या कर दी गई। डीजे की पहचान संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। रेमल खेपुपारा से करीब 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।
गुजरात के राजकोट में जिस गेमिंग जोन में हादसा हुआ है वो बिना फायर NOC के चल रहा था। वहीं, बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही गेट था।
मौसम वैज्ञानिकों ने इस बारे में चेतवानी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में रेमल एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है।
शनिवार को रांची में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। इस दौरान लोकतंत्र के प्रति समर्पण की मिसाल देखने को मिली।
एक दरिंदा आदमी लेडिज की आवाज में बात कर लड़कियों को फंसाता था और फिर उनको अपना शिकार बनाता था। मिली खबर के मुताबिक वो लड़कियों को उनकी टीचर बनकर फोन किया करता था।
रामगढ़ महिला थाना परिसर में शुक्रवार की शाम एक बड़ी घटना घटी। यहां एक युवती ने थाना परिसर में ही जहर खा लिया।