logo

रतन टाटा के इंस्ट्राग्राम पर हैं 1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स, केवल इन दो को करते थे फॉलो

ीोूोल1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 67 पोस्ट ही हैं। इन पोस्ट में उन्होंने अक्सर अपने शुरुआती करियर और करीबी लोगों की फोटो को शेयर किया है। वह अक्सर, स्मृतियों को याद करते हुए फोटो पोस्ट करते थे। रतन टाटा के इंस्टाग्राम अकाउंट से केवल दो अकाउंट को फॉलो किया जाता है। इसमें पहला नाम टाटा ट्रस्ट्स (tata_trusts) और दूसरा नाम स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल, मुंबई (sahmumbai) है। इंस्टाग्राम पर रतन टाटा कई तरह की फोटोज पोस्ट करते थे, लेकिन इन सब में जानवरों की फोटोज ने भी जगह ली थी। इन फोटोज के साथ वह मार्मिक स्टोरी भी शेयर करते थे। रतन टाटा अपने सबसे पसंदीदा पलों को भी इंस्टाग्राम पर शेयर करते थे। फाइटर प्लेन उड़ाने बाद उन्होंने लिखा था, "यह इस दशक के मेरे पसंदीदा पलों में से एक है, बैंगलोर एयरो शो में F18 सुपर हॉर्नेट उड़ाना।" 


 

Tags - Ratan Tata Ratan Tata News Ratan Tata Latest News