logo

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की मौत की वजह आई सामने

rtn.jpg

द फॉलोअप डेस्क, नेशनल  

देश के मशहूर उद्योगपति रतन नवल टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखरी सांस ली। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अब उनकी मौत की वजह सामने आयी है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्लड प्रेशर में गिरावट की वजह से रतन टाटा की मौत हुई है।

ब्लड प्रेशर अचानक गिरने की बीमारी को ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन कहते हैं। 7 अक्टूबर को रतन टाटा की ब्लड प्रेशर में गिरावट आयी थी। जिसे देखते हुए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तब उनकी ओर से जानकरी सामने आयी थी कि वह स्वस्थ हैं।

देश-विदेश की हस्तियों ने जताया शोक 

7 अक्टूबर से रतन टाटा का इलाज मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में चल रहा था। 9 अक्टूबर की रात उनकी तबियत बिगड़ने लगती है। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया जाता है। 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि में यह खबर आयी कि रतन टाटा इस दुनिया में अब नहीं रहे।

रतन टाटा की मृत्यु से पुरे देश में शोक की लहर है। देश-विदेश की बड़ी हस्तियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी है।

Tags - ratan tata deathdeath cause ratan tatahindi news