logo

पूजा करने जा रही थी 4 युवतियां, अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा; 1 की मौत 3 गंभीर

ोममग5.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रामगढ़ः
रामगढ़ जिले से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। दुर्गा पूजा पंडाल जा रही एक महिला के साथ 3 बच्चियों को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चियां और एक महिला को रामगढ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। 

ट्रक के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना 
रांची-पटना हाइवे पर यह घटना घटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक रांची से चलकर रोहतास जा रहा था। ट्रक में चावल की बोरियां लदी हुई थी। रामगढ़ चुट्टूपालू घाटी में ट्रक के अनियंत्रित होने से एक महिला के साथ तीन बच्चियों को ट्रक ने रौंद दिया। एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चारों मां दुर्गा की पूजा करने जा रही थी। इस सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। रामगढ प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत करा रही है।

Tags - Ramgarh News Ramgarh news Ramgarh latest news Ramgarh news update