logo

रतन टाटा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, काश! यह सच होता

ratan.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भारत के मशहूर और आम लोगों के बीच लोकप्रिय अरबपति बिजनेसमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। टाटा के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा भारत की शान और एक अनमोल रत्न की तरह थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन अपने अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि ये सब अफवाह है।


रतन टाटा के निधन के बाद उनके आखिरी पोस्ट की भी चर्चा हो रही है। रतन टाटा ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा है कि उनके स्वास्थय को लेकर जो भी अफवाहें चल रही हैं, इसकी जानकारी उन्हें भी है। वह उम्र अधिक होने के कारण चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। चिंता की कोई कोई बात नहीं है। हालांकि इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वाले इस बात से दुखी हैं कि रतन टाटा ने खराब स्वास्थय की खबरों को अफवाह कहा था।


इंस्टाग्राम पर उनकी अंतिम पोस्ट ने उनके निधन से जुड़े दुख को और गहरा कर दिया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, व्यवसायी ने खुलासा किया कि वह उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं। पोस्ट में, उन्होंने कैप्शन दिया था- 'मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद'। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, नेटिजेंस ने उनकी अंतिम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि साझा की।

Tags - Ratan Tata Ratan Tata News Ratan Tata Latest News Ratan Tata Death