झारखंड के गढ़वा जिले (Garhwa District) में नीलगायों का आतंक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक मां के दशगात्र कार्यक्रम का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।