logo

रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, अज्ञात वाहन से टकराकर स्कार्पियो के उड़े परखच्चे

रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, अज्ञात वाहन से टकराकर स्कार्पियो के उड़े परखच्चे

रामगढ़:
RAMGARH NEWS:
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर पैंकी के समीप रात करीब दो बजे हुआ। यहां स्कॉर्पियो और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

नालंदा से रजरप्पा मंदिर आ रहे थे 14 श्रद्धालु
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के जंघरों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहे थे। इसी दौरान पैंकी के पास उनकी स्कॉर्पियो की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच टक्कर काफी जोरदार थी। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में एक साथ 13 श्रद्धालुओं की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

Tags - Ramgarh AccidentNH-33 CrashJharkhand NewsRajrappa TempleRoad Accident