logo

Jharkhand की खबरें

छात्रों की आड़ में भाजपा की राजनीति बेनकाब, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर नहीं डालने देंगे: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि आखिर भाजपा कब तक पर्दे के पीछे रहकर राजनीति करती? अब भाजपा खुलकर छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने लगी है।

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी को लेकर गिरिडीह में सीएम और राहुल गांधी का पुतला दहन

JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और कथित गड़बड़ी के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच रविवार (16 अगस्त) को गिरिडीह के टावर टौक पर छात्र संगठनों और छात्र नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

जामताड़ा में छात्रों ने सीएम और राहुल गांधी का पुतला फूंका, JPSC-JSSC में सुधार की मांग

JPSC, JSSC एवं CGL REFORM मंच के आह्वान पर रविवार को जामताड़ा के बिनोद बिहारी महतो चौक (बड़जोड़ा) में छात्रों, युवाओं और JLKM कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

हजारीबाग : सर्पदंश के शिकार बच्चे की मौत हो गई, अस्पताल के पास एंटी-वेनम नहीं था

हजारीबाग के केरेडारी में 6 साल की मासूम बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई, क्योंकि अस्पताल में एंटी-वेनम मौजूद नहीं था। गौरतलब है कि केरेडारी थानाक्षेत्र के पेटो पंचायत स्थित चट्टी पेटो गांव में 6 वर्षीय राजन कुमार को देर रात जहरीले सांप ने डंस लिया।

चांडिल अनुमंडल अस्पताल बनकर तैयार है, कब शुरू होगा मरीजों का इलाज...

चांडिल में करोड़ों की लागत से अनुमंडलीय अस्पताल का भवन बनकर तैयार है और उद्घाटन के इंतजार में है। अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से युक्त 50 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, जांच लैब, प्रसव कक्ष, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है।

हजारीबाग में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया, इश्क के लिए सुहाग उजाड़ा

झारखंड के हजारीबाग में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी संजू देवी का गांव के ही रंजन कुमार महतो से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

झारखंड छात्र आंदोलन : गांधीवादी रास्ते से भगत सिंह की राह तक पहुंचा आंदोलन, क्या हैं इसके मायने

राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।

JPSC समेत अन्य भर्ती बोर्ड में भाजपा के लोग बैठे हैं, तभी CBI जांच चाहते हैं- नमन बिक्सल कोंगाड़ी

JPSC और भर्ती बोर्ड में भाजपा समर्थकों की मौजूदगी का आरोप लगाते हुए विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि CID जांच से ही छात्रों को न्याय मिलेगा, CBI जांच सिर्फ मामले को लंबा खींचने की साजिश है।

खनन कानून के विरोध में झामुमो का सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

खनन-खनिज अधिनियम-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

खनिज संशोधन बिल वापस नहीं हुआ तो करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, महागठबंधन का केंद्र सरकार को चेतावनी

संसद से पारित खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ रविवार को RJD प्रदेश कार्यालय, रांची में महागठबंधन की बैठक हुई।

सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर टला रेल हादसा, बेपटरी हुई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी

सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर रविवार तड़के श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की एक बोगी बेपटरी हो गई। ट्रेन में बड़ी संख्या में कांवड़िए सवार थे, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। रेलवे की तकनीकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोगी को पटरी पर चढ़ाया, ट्रैक की मरम्मत की औ

आज भी झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। IMD ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह दौर 21 अगस्त तक बना रहेगा, जिसमें 17 और 18 अगस्त

Load More