logo

रांची में CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

रांची में CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
 

रांची में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही जवान की मौत हो गई। घटना, तिरिल स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय की है। आरंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान ने अपनी सर्विस राइफल  से खुद को गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर साथी दौड़े तो जवान को खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा हुआ पाया। घटना के बाद कैंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर छानबीन में जुट गई। शुरुआती जांच में जवान के तनाव और अवसाद में होने की बात सामने आई है। 
 

Tags - Jharkhand PoliceCRPF Jawan SuicideCRPF Jawan Shot HimselfCrime