logo

प्लाईवुड दुकान में चोरी का भंडाफोड, नकदी और लैपटॉप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

प्लाईवुड दुकान में चोरी का भंडाफोड, नकदी और लैपटॉप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

जुगसलाई/जमशदेपुर:

जमशेदपुर के जुगसलाई थानाक्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया हैं। सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बरामद सामानों और वाहनों का आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है, वहीं गिरोह के 5वें फरार सदस्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
बीते 20 और 21 सितंबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने घोड़ा चौक, स्टेशन रोड निवासी सुमित मल्लिक की प्लाईवुड दुकान का ग्रिल और शीशा तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान उड़ा लिए थे। घटना को लेकर जुगसलाई थाने में BNS 2023 की धारा 334(1)/303(2) के तहत कांड संख्या 78/2026 दर्ज की गयी। इसके बाद एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे वाहनों और

आरोपियों की पहचान में अहम सुराग मिले
तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाते हुए पुलिस टीम ने 24 सितंबर को कपाली ओपी क्षेत्र में त्वरित छापेमारी कर 4 रोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद, दानिश हुसैन, शेख गनी इमाम उर्फ लकी और शहनवाज खान के रूप में हुई है।

लैपटॉप, पिठू बैग और 19 हजार कैश बरामद
चोरी का सामान और वाहन जब्त गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक पिंक रंग का पीठू बैग, लेनोवो व एसर कंपनी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये नकद और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गयी बाइक संख्या JH05DB1675 और स्कूटी संख्या JH05EF2314 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Tags - JharkhandJamshedpurJugsalaiTheft