जिले की एक गरीब महिला रीमा कुमारी, जो ग्राम टाकु पतराटोली, टाटी की रहने वाली हैं, पिछले छह महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें आयुष्मान कार्ड नहीं मिल पाया है।
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार, 13 सितंबर को दलभंगा ओपी परिसर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय मानकी मुण्डा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
एक ऐसा मामला दुमका जिले से आया है, जहां ठगी के आरोप में गिरफ्तार बेटे की खबर सुनने के बाद एक पिता इतना आहत हुआ कि उसने चाय की एक दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
धनबाद में बाइकर्स गैंग का उत्पात बढ़ गया है। अब वे महिला पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को धनबाद थाना क्षेत्र में चेन झपटने की दो-दो घटनाएं घटीं।
मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की सम्भावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन विभाग ने जनजातीय गौरव वर्ष समारोह (2024-2025) के अंतर्गत "मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन में करियर" पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में "शिक्षक, भाषा और भारतेंदु" विषय पर विशेष आयोजन किया गया। विभाग में शिक्षक दिवस, भारतेन्दु जयंती एवं हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक संयुक्त कार्यक्रम किया गया
4 सितंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुई 30 लाख रुपये की बड़ी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा स्थित पांडेडीह मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक क्लीनिक में इलाज के दौरान 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान माल्डा निवासी जर्नादन तिवारी के पुत्र भैरव तिवारी के रूप में हुई है।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन सभागार में “विभिन्न विषयों में भारतीय ज्ञान प्रणालियों की खोज” विषय पर आईकेएस आधारित पैनल डिस्कसन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
दुमका जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन ना खरीद देने पर बच्चे ने अपनी जान देदी। मामला जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मथाकेशो गांव का है
आदित्यपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती को एक साल पहले लोन दिलाने के बहाने कुछ लोगों ने राजस्थान ले जाकर 1 लाख 20 हजार रुपये में बेच दिया।