सरायकेला-खरसावां
सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार, 13 सितंबर को दलभंगा ओपी परिसर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय मानकी मुण्डा और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अफीम की खेती न करने की शपथ ली। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला ने स्थानीय भाषा में ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ मौजूद कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को अफीम की जगह वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद जिले में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करना और किसानों को बेहतर विकल्पों की ओर प्रेरित करना है।
