logo

मां ने नहीं खरीद दिया मोबाइल फोन, गुस्से में बेटे ने कर ली आत्महत्या

suicide_hang.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन ना खरीद देने पर बच्चे ने अपनी जान देदी। मामला जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मथाकेशो गांव का है, जहां मां ने स्मार्टफोन खरीदने से मना किया तो 12 साल के बेटे ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। 
इस मामले पर सरैयाहाट थाना प्रभारी ने बताया कि लड़का अपनी 40 वर्षीय मां बद्रिका देवी से अक्सर स्मार्टफोन दिलवाने की मांग करता था। कई बार तो झगड़े भी कर लेता था। लेकिन मां की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो मां स्मार्टफोन खरीदने से इनकार कर दे रही थी। 
वहीं मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लड़का स्कूल से लौटा और इसी मुद्दे पर अपनी मां से फिर बहस हो गई। इसके बाद मां खेत चली गई। दोपहर में जब मां खेत से लौटी तो उन्होंने अपने बेटे को कच्चे घर की छत से फंदे पर लटका पाया। जिसके बाद मां की चीख निकल गई। बताया जा रहा है कि लड़के के पिता बेंगलुरु में संविदा मजदूर के रूप में काम करते हैं।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand trending news jharkhand update jharkhand latest news dumka news dumka khabar dumka latest news dumka update