रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में थोड़ी देर में बारिश शुरू हो गई है। साथ ही वज्रपात भी हो रहा है।
राजधानी समेत पूरे झारखंड में सोमवार को झमाझम बारिश हुई है। हालांकि अभी 30 सितंबर तक मानसून के कमजोर रह सकता है।
झारखंड विधानसभा के सदस्यों को पुस्तकों में रूची नहीं है, यह बात हम नहीं बल्कि विधानसभा पुस्तकालय में माननीयों के पुस्तकालय की सदस्यता की संख्या देखकर पता चलता है। दरअसल 82 विधायकों वाली विधानसभा में मात्र नौ विधायक ही लाईब्रेरी के सदस्य है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के भूमिहीन आदिवासियों को वन पट्टा दिया जाएगा। इसके लिए अक्टूबर से बड़े स्तर पर वनाधिकार अभियान अबुआ वीर दिशोम अभियान शुरू होने जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वन क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव में वनाधिक
चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ पर आसमानी कहर से दो लोगों की मौत हो गई है। दरअसल रांची में बारिश के बीच वज्रपात से दो पर्यटकों की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार नकटा पहाड़ पर रांची और चक्रधरपुर से घूमने के लिए आठ पर्यटक गए थे।
झारखंड के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट के 70 प्रतिशत पद खाली हैं। फार्मासिस्ट की जगह एएनएम से काम लिया जाता है, जिनको दवा के बारे में जानकारी नहीं होती है।
झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना है। क्योंकि मानसून कमजोर हो गया है। लेकिन मानसून वापसी की प्रक्रिया अगले 24 घंटों में शुरू होने के आसार है। मानसून लौटने की प्रक्रिया राजस्थान से शुरू होगी तथा देश के उत्तरी भागों समेत अगले 15 दिनों
झारखंड में करम पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। प्रकृति पर्व करमा सोमवार को धूमधाम से मनाये की पूरी तैयारी कर ली गयी है। बहनें अपने भाई के लिए दिनभर व्रत रखकर करम देव की पूजा-अर्चना करेंगी तथा अपने भाई की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
रांची जमीन घोटाला मामले की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। अब तक इस मामले में कई लोग जेल जा चुके हैं। कई लोगों से समन कर पूछताछ हो चुकी है। समन भेजकर पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ईडी दफ्तार बुलाया जा रहा है
सरकार ने पेसा रूल-2022 को अंतिम रूप दे दिया है। पेसा रूल में ग्रामसभाएं शक्तिशाली और अधिकार संपन्न होंगी। प्रभात खबर अखबार में इस बाबत आज शकील अख्तर की रिपोर्ट छपी है। जिसमें पेसा रूल को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है।
सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ प्रखंड के गांव में विकास कोसों दूर तक नजर नहीं आती। यहां का स्वास्थ्य सिस्टम खटिया पर चल रहा है। गांव में पक्की तो छोड़िए, ढंग की कच्ची सड़क भी नहीं है।
लॉटरी लगने के नाम पर महिला शोभा मेनन से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व एसडीओ के बेटे नीरज कुमार समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।