इस संबंध में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 5 दिसंबर 2023 को इचाक थाना कांड संख्या 228/23 के तहत युवती के माता-पिता ने अपनी बेटी के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।
हजारीबाग के विष्णुगढ़ के सारुकुदर पंचायत के रहने वाले प्रवासी मजदूर जयलाल महतो जो मुंबई में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता है वह ग्यारह हजार बोल्ट के तार के सम्पर्क में आ गया।
हजारीबाग में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दो बरही विधानसभा के दो युवक शामिल थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था।
हजारीबाग में एक किशोर की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक लोह सिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलघाटी झील के किशोर की हत्या की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को हमारी सरकार के कार्यकाल की चौथी वर्षगांठ पर 9 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण 23 नवंबर को शुरू हुआ और समापन 29 दिसंबर को होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हजारीबाग के इचाक प्रखंड में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
हजारीबाग में सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम इचाक के बोधीबागी मैदान में आयोजित होना है।
झारखंड के हजारीबाग के शेख भिखारी अस्पताल में बच्चा बदले जाने का मामला सामने आया है। मामला उलझा, तो DNA टेस्ट कराने पर बच्चे के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच सहमति बनी है।
झारखंड के हजारीबाग के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में परचम लहराया है। यहां के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 6 गोल्ड पदक जीते हैं।
हजारीबाग कोर्ट में पुलिस ने इंटरव्यू देने आए चार लोगों को पकड़ा है। इन चारों को फर्जी दस्तावेज और मुहर की मदद से जाली एडमिट कार्ड तैयार कर इंटरव्यू देने के आरोप में पकड़ा गया है।
झारखंड के हजारीबाग से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक टेंट हाउस में आग लगने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गयी है।
झारखंड के हजारीबाग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं। वह 30 नवंबर को आएंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह मेरु में बीएसएफ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।