logo

अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला के साथ गंदी हरकत करने वाला लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार 

वोीकोूपो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग के बरकट्ठा के सामुदायिक केंद्र में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि लैब टेक्नीशियन ने अल्ट्रासाउंड करने के बहाने उसके साथ छेड़खानी की। वह महिला को पकड़कर जबरन उपरी मंजिल पर ले जा रहा था। जब महिला ने शोर मचाया तो वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने खूब बवाल किया। जिसके बाद दो थाने बरकट्ठा और गोरहर  की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। युवती ने थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लैब टेक्नीशियन का नाम मोहम्मद सैफ है। जो हजारीबाग के खिरगांव का रहने वाला है। 


पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने पति के साथ बुधवार को बरकट्ठा के सामुदायिक केंद्र इलाज करवाने पहुंची थी। उसे बुखार, खांसी था। साथ में चक्कर भी आ रहा था। महिला ने बताया कि डॉक्टर से चेकअप के बाद मुझे खून टेस्ट के लिए भेजा गया था। खून जांच के लिए महिला सीएची के लैब टेक्नीशियन के पास गई। जिसके बाद वह खून जांच नहीं कर अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने गलत इरादे से ऊपरी तल्ली पर जबरन हाथ पकड़कर ले जाने लगा। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया तो उसका पति और बाकी लोग जमा हो गये। 


महिला के शोर मचाने के बाद लोग जमकर बवाल करने लगे। भीड़ देखकर आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लैब टेक्नीशियन पर छेड़खानी का आरोप लगा है। सीएस को इस बात से अवगत कराया जाएगा। साथ की कार्रवाई की मांग की जाएगी। जानानकारी के अनुसार लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति डीएमएफटी योजना के तहत हुई थी। 

Tags - Hazaribagh News Hazaribagh News Hazaribagh Latest News Hazaribagh Jharkhand Hazaribagh Recent News