उत्तराखंड, चारधाम से लौट रहे 8 तीर्थयात्रियों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। मिल रही खबरों के अनुसार तीर्थ यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गया है।
इससे पहले गुरुवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को हटा लिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने कुछ गाइडलाइन के तहत ही चारधाम यात्रा शुरू करने की इजाजत दी है।