बिहार में मानसून आज से पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिहार में मौसम का अभी दोहरा रवैया देखने को मिल रहा है। मॉनसून की एंट्री के बावजूद भी तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
बिहार में मॉनसून के आगमन की आहट अब और तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की गतिविधियां जारी रहेंगी।