द फॉलोअप,बिहार
बिहार में मौसम का अभी दोहरा रवैया देखने को मिल रहा है। मॉनसून की एंट्री के बावजूद भी तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में येलो अलर्ट तो बाकि के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
.jpg)
इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
.jpg)
अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना ज्यादा है। इस दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के दक्षिण-मध्य जिलों में गर्मी से लोगों को राहत फिलहाल नहीं मिलेगी।