logo

बिहार में मॉनसून के आगमन की आहट तेज, अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का डबल अलर्ट

मौसम11.jpg

द फॉलोअप,बिहार 
बिहार में मॉनसून के आगमन की आहट अब और तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान मौसम विभाग ने राज्य के कुछ  जिलों के लिए येलो अलर्ट तो कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक,  पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और मधेपुरा में भारी बारिश होनी की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही बादल गरजने, बिजली गिरने की भी आसार है। 

पूरे बिहार में मॉनसून की एंट्री
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में किशनगंज-अररिया के रास्ते बुधवार देर रात मॉनसून बिहार में प्रवेश कर गया है। बीते गुरुवार तक इसका फैलाव सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधेपुरा जिलों तक हो चुका है और 14 से 15 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को सबसे अधिक बारिश किशनगंज के तैयबपुर में 148 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा सरायगंज भपटियाही में 106 मिमी, बलतारा में 70.4 मिमी, हसनपुर में 67.6 मिमी दर्ज की गई।

Tags - Bihar monsoon arrival Bihar weather update Bihar rain alert Bihar thunderstorm warning