logo

बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा 

म223.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में मानसून आज से पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून एक्टिव होते ही राजधानी पटना में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जबकि कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

5 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना 
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का भी खतरा बताया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उसमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा शामिल है। इसके अलावा पटना, नालंदा, जहानाबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

तापमन में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की उम्मीद
वहीं शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में तापमन में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल उमस से पूरी तरह से राहत नहीं मिलेगी।

Tags - Bihar monsoon Bihar weather Bihar weather update