बिहार में हर्ष फायरिंग का मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक ताजा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जलपा गांव से आया है, जहां रविवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान चली गोली में एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
नालंदा में बारातियों से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई।
बिहार में नेपाल सीमा से सटे जिलों में बीते छह माह में 100 से अधिक लड़कियों के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। यह मामला अब मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है।
बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला अब आम होता जा रहा है। दरअसल रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के थानुआ गांव में चल रहे शादी समारोह में बीती रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुल्हन के भाई की ही मौत हो गई।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया। अस्थायी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सत्र के पहले दिन सदन में राजनीतिक टकराव के बीच एक खूबसूरत और सौहार्दपूर्ण नजारा देखने को मिला
बक्सर में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें एक बड़े गिरोह का पर्दापाश करते हुए 18 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित एक किराए के मकान पर हुई है।
रोहतास जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में एक बालू कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर मांगा गया है।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज यानि 1 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 1 से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव किया जाना है।
मोतीहारी से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां के कोटवा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 के दीपऊ मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ निकाह समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। रविवार को वे अचानक सोनपुर मेला का निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।
मोतिहारी में आज सुबह अचानक NIA की टीम एक शिक्षक के यहां छापेमारी करने के लिये पहुंची। रविवार को चकिया थाना इलाके के कोयला बेलवा गांव में NIA की टीम ने शिक्षक मनोज पाठक के ठिकाने पर छापेमारी की।