logo

बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी, CM सम्राट ने किया साफ- स्‍टूडेंट क्रेड‍िट कार्ड योजना में नहीं होगा बदलाव

CM_SAMRAT_CHAUDHARY_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों के बीच छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिलने वाले 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह का संशय रखने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी पूर्ववत जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना में बदलाव को लेकर छात्रों या उनके अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

CM


आर्थिक परेशानी से नहीं रुकेगी पढ़ाई
सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण किसी भी छात्र की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक कठिनाइयों की वजह से बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधनों की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।


असमंजस दूर होने की उम्मीद
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना में बदलाव की खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही थीं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब योजना को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा जारी रहेगी।

Tags - Bihar Student Credit Card Student Credit Card Scheme Samrat Chaudhary