झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।
हेमंत सोरेन जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इंडिया गठबंधन की जीत के बाद, वे आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
झारखंड में बीजेपी और एनडीए गठबंधन की हार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे जनादेश का आदर करते हैं। पार्टी अब और मेहनत व ऊर्जा से राज्य में काम करेगी।
चंदनक्यारी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी ने चुनाव हारने के बाद कहा, जनता के फैसले का स्वागत करता हूं। कहा कि जनता ही लोकतंत्र में सर्वोपरि होती है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की शुभकामनाएं दी।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता द्वारा दिए जनादेश का हम सम्मान करते हैं और हेमंत सोरेन जी को बधाई देते हैं। हम अपने दल और एनडीए के अंदर इस चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे।
विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के 4 मंत्री चुनाव हार गए हैं। इनमें गढ़वा से पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, लातेहार से शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम, डुमरी से बेबी देवी और पश्चिमी जमशेदपुर से बन्ना गुप्ता के नाम शामिल हैं।
JMM ने कल इंडिया गठबंधन के सभी नव-निर्वाचित विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें अगले कदम पर चर्चा होगी। सभी विधायकों को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की ओर से पत्र जारी किया गया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव - 2024 के नतीजे आ गये हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय हो गयी है। कल जीत हासिल कर चुके सभी विधायकों की बैठक हेमंत सोरेने के आवास में बुलाई गयी है।
रांची विधानसभा सीट से सीपी सिंह चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने जेएमएम की महुआ माजी को 21949 मतों पराजित किया है। बता दें कि सीपी सिंह रांची की विधानसभा सीट से सातवीं बार विधायक बने हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार डुमरी से JLKM के जयराम कुमार महतो ने जीत हासिल की है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार खूंटी से झामुमो प्रत्याशी राम सूर्य मुंडा ने भारी मतों से जीत हासिल की है।