मोजैक वर्क स्किल, वेटरनरी रोड कांके, रांची के लगभग 200 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया।
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में पहले से जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को अब सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इसी मामले में ईडी ने भी उनको गिरफ्तार किया है।
रांची रेलवे स्टेशन से आज अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ। यात्रियों की अगुवाई मनोज कुमार जायसवाल ने की।
आजसू पार्टी कल से यानी 26 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में हल्ला बोल कार्यक्रम करेगी। वहीं 30 जून को हूल दिवस मनाने की घोषणा की गयी है।
दिल्लीअ के मुख्यदमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे। दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की नियमित ज़मानत पर लगी अंतरिम रोक जारी रखी है।
बीआईटी ओपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और भवनाथपुर विधायक सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने पीड़ित बच्ची परिजनो के साथ मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की अगवाई में राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव में हुए 2 समुदायों के बीच झड़प मामले को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा।
ऑरा लेजर एंड कॉस्मेटिक क्लीनिक ने रांची के अशोक नगर में शाखा शुरू की है। शाखा विशेष उद्घाटन ऑफर के साथ रांचीवासियों के लिए त्वचा देखभाल और सौंदर्य उपचार के शिखर का अनुभव लेकर आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनने के 3 माह में वेतनमान देने का वादा किया था लेकिन, बीते सवा 4 वर्षों में इसे पूरा नहीं किया गया।
जमानत रोकने वाले हाईकोर्ट के आदेश को सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है। दायर याचिका में केजरीवाल के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे लगना चाहिये।
झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए PGT के सफल अभ्यर्थियों ने अंबा प्रसाद के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार एवं सम्मान प्रकट किया।
राशि की धोखाधड़ी मामले में अमीषा पटेल और अजय सिंह के बीच समझौता हो जाने की खबर है। आज झलसा सेक्रेटरी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग में माध्यम से दोनों पक्ष के बीच समझौता कराया गया।