रांची
मोजैक वर्क स्किल, वेटरनरी रोड कांके, रांची के लगभग 200 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया। इसके तहत नशीले पदार्थ का सेवन के विरोध में रैली निकाली गयी और लोगों के बीच नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के आह्वान पर किया गया। रैली का आयोजन प्रशिक्षण स्थान से कांके ग्राउंड तक किया गया। इसमें शहर के अन्य लोगों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मौके पर लोगों ने नशा से दूर रहने का संकल्प लिया।
क्या कहा वक्ताओं ने
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नशा से आज तक न जाने कितने ही घर उजड़ चुके हैं। कितनी ही बहनें अपने भाई और पति को खो चुकी हैं। कहा कि सभी तरह की नशा सामग्री के सेवन पर रोक लगाने की जरूरत है। कहा सबसे अधिक चिंताजनक ये बात है कि नशा सेवन की लत आज युवा वर्ग में तेजी से फैल रही है। युवा वर्ग देश का भविष्य है। हमें युवा वर्ग और देश के भविष्य को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है। कहा, इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है।

मौके पर ये लोग थे मौजूद
नशा के विरोध में निकाली गयी रैली में मुख्य रूप से केंद्र संचालक अखिल तिवारी, मुख्य अतिथि विजय राय, केंद्र प्रबंधक मोहम्मद अब्दुल्ला, केंद्र व्यवस्थापक अरविंद कुमार, केंद्र को-ऑर्डिनेटर निखिल तिवारी, प्लेसमेंट इंचार्ज पिंटू पांडे, पुनीत सिंह, ट्रेनर रानी कुमारी, रानी कुमारी, नरेश कुमार मिस्त्री, दीपिका उरांव, देवी कुमारी, मोहम्मद शहजाद और रीता कुमारी आदि ने हिस्सा लिया।
