अपनी लगन और मेहनत के बल पर देश और दुनिया में पहचान बनाने वाली लोहरदगा जिले की बेटी अपने घर में ही उपेक्षित है। बात हो रही है लोहरदगा शहर के करचा टोली निवासी सरिता कुमारी की।
लोहरदगा जिले कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगड़ा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान बुद्धदेव उरांव के 31 वर्षीय पुत्र अमरदीप उरांव के रूप में हुई है।
लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मैदान हमीद नगर के समीप देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को रौंद डाला जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।
लोहरदगा में गणेश पूजा उत्सव को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद हो गया है। घटना लोहरदगा के वाल्मीकि नगर में हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है।
लोहरदगा में एक सड़क हादसे में फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा की मौत हो गई। मोनिका बाड़ा बुधवार शाम को प्रैक्टिस कर घर लौट रही थी जब एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।
लोहरदगा पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सात मानव तस्करों को पकड़ा गया है। इन तस्करों की गिरफ्तारी लोहरदगा रेलवे स्टेशन से हुई है। ये तस्कर कुल 34 मजदूरों को लेकर त्रिपुरा, यूपी और बिहार के अलग-अलग स्थानों में जा रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने 18 सीटिंग विधायकों पर फिर से दांव खेल सकती है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में चुनावी मोड में काम करने का निर्देश दिया है।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बारे में कहा जा रहा है कि शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी को मायके से बुलाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
लोहरदगा जिला के कैरो और कुडू थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल मोहल्ला के समीप आटा चक्की ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई।
लोहरदगा-गुमला एनएच 143 ए को लोहरदगा जिला के सेन्हा मुख्यालय में आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर दर्जनों यात्री और मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं।
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के गगेया गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।