झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। डुबकी लगाने के दौरान वह मां गंगा की भक्ति में लीन दिखे।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज संथाल परगना के दौरे पर थे। मंगलवार को उन्होंने पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित सोनाधनी पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद किया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को हरमू मैदान में आयोजित 'दिव्य कला मेला' के शुभारंभ समारोह के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। जरूरत है लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने की।
राज्यपाल संतोष गंगवार आज लोहरदगा और गुमला जिले के दौरे पर जाएंगे। जहां वे विभन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसको लेकर लेहरदगा और गुमला जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दंत रोग चिकित्सक डॉ श्वेता स्वराज तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जतिन कुमार ने बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति के रूप में दिया।
राज्यपाल ने किया झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण सीएम ने कहा हमारी संस्कृति समृद्धि का प्रतीक