logo

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जतिन कुमार

राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जतिन कुमार

रांची : दंत रोग चिकित्सक डॉ श्वेता स्वराज तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जतिन कुमार ने बुधवार को राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मौके पर राज्यपाल को सौंपे गये आवेदन में जतिन कुमार ने कहा कि सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में रिक्त पदों की समस्या को तुरंत सुलझाने की जरूरत है।

यह विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था होने के नाते, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। ये रिक्तियां शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रही हैं।

इन पदों को जल्द भरने से विश्वविद्यालय अपनी उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और समर्थन प्रदान करने में सक्षम रहेगा। जतिन कुमार ने विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए उनसे आग्रह किया।