द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। डुबकी लगाने के दौरान वह मां गंगा की भक्ति में लीन दिखे। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घय अर्पित कियाा और मां गंगा की पूजा की। त्रिवेणी संगम में उन्होंने आत्मिक शांति महसूस की। स्नान के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि परिवार संग पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अद्भुत अनुभूति हुई। महाकुंभ न केवल श्रद्धा और तपस्या का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का अनुपम प्रतीक भी है। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती से समस्त जनमानस के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ। बता दें कि कुंभ में क्या खास क्या आम सभी लोग त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में स्नान करने पहुंच रही हैं।
