logo

राज्यपाल ने किया दिव्य कला मेले का शुभारंभ, बोले- मेला दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

राज्यपाल ने किया दिव्य कला मेले का शुभारंभ, बोले- मेला दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

विधायक नवीन जयसवाल भी थे उपस्थित

रांची : राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को हरमू मैदान में आयोजित 'दिव्य कला मेला' के शुभारंभ समारोह के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। जरूरत है लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करने की।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हर्ष का विषय है कि झारखण्ड की इस पावन धरती पर ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन हो रहा है। यह मेला न केवल कला व शिल्प का उत्सव तथा सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि हमारे दिव्यांगजनों की अद्वितीय प्रतिभा, आत्मविश्वास और साहस का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि यह मेला दिव्यांगजन के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं राज्यपाल संतोष गंगवार ने ‘दिव्य कला मेला’ के आयोजन के लिए उन्होंने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आयोजित इस मेला के माध्यम से हमारे देश के दिव्यांगजन को एक ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है, जहाँ वे अपनी कला, शिल्प और उद्यमिता का न केवल प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा से अन्य दिव्यांगजन के लिए प्रेरणा का कार्य भी कर रहे हैं।