द फॉलोअप डेस्कः
राज्यपाल संतोष गंगवार आज लोहरदगा और गुमला जिले के दौरे पर जाएंगे। जहां वे विभन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसको लेकर लेहरदगा और गुमला जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लोहरदगा में राज्यपाल के आने की जानकारी जिला प्रशासन को कल शाम को मिली। जिसके बाद सोमवार देर शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक सुरक्षा व्यवस्था की गई। राज्यपाल मंगलवार सुबह 10:30 बजे लोहरदगा पहुंचेंगे। जिसके बाद वे सबसे पहले कुडू प्रखंड के नवाटोली गांव जाएंगे। जहां पर वे दीदी कैफे के निर्माणाधीन योजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राज्यपाल वहां के डायट सेंटर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही वे वहां स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। जिसके बाद वे गुमला के लिए रवाना हो जाएंगे।
गुमला जिला में राज्यपाल ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी, रागी प्रोसेसिंग सेंटर के निरीक्षण का भी राज्यपाल का कार्यक्रम है। जिसके बाद वे राजभव लौट जाएंगें। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर लोहरदगा से गुमला तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खुद उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित पुलिस, प्रशासन के कई अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया है।
