धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश प्रसाद अस्पताल में एक 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला को कंधे की हड्डी टूटने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
धनबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कुंभ स्नान कर लौट रही यात्रियों से भरी बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में चेन स्नैचर्स ने एक महिला के गले से करीब पौने दो लाख रुपए की कीमत की सोने की चेन छीन ली।
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में स्थित मुगमा ईसीएल निरसा चापापुर कोलियरी के पास एक सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय नंदू राय के रूप में हुई है
धनबाद के बेलगड़िया जंगल में गुरुवार को एक महिला की लाश मिली है, जिसकी पहचान बेलगड़िया मोहली टोला निवासी जयराम मोहली की पत्नी डॉली देवी के रूप में की गई है। महिला की मौत फांसी के फंदे से हुई है
धनबाद के बीसीसीएल टाउनशिप में एक बड़ी कार्रवाई में सीबीआई की टीम ने कोयला नगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
बाघमारा चिटाही धाम श्रीराम राज मंदिर में वार्षिक महोत्सव और श्री राम महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से हुई। इस अवसर पर तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी से कलश में जल भरकर सांसद ढुल्लू महतो, उनकी पत्नी सावित्री देवी, और उनके भाई विधायक शत्रुध्न महतो समेत हजारों लोगों
धनबाद के निरसा के गलफरबड़ी क्षेत्र में बंद पड़े बर्न स्टैंडर्ड कारखाना में अवैध खनन स्थल पर छापेमारी के लिए सीआईएसएफ की टीम गई थी। जिसके बाद कोयला तस्करों के द्वारा सीआईएसएफ की टीम पर हमला कर दिया गया।
धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह के पास खरखरी जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी कारू यादव गिरफ्तार हो गया है।
धनबाद में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने एक बॉयफ्रेंड पहुंच गया। लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उसकी जमकर पिटाई हुई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटॉड छठ तालाब के पास बुधवार की रात एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। दरअसल पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के डर से 5-6 युवक भाग रहे थे।
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें स्थानीय नेता चेतन प्रसाद महतो को गोली लगी है। चेतन प्रसाद महतो का इलाज चल रहा है।