logo

ECL के सुरक्षा गार्ड की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ECL के सुरक्षा गार्ड की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में स्थित मुगमा ईसीएल निरसा चापापुर कोलियरी के पास एक सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय नंदू राय के रूप में हुई है, जो ईसीएल कोलियरी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। 


नंदू राय के बेटे के अनुसार, उनके पिता पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। घटना से दो दिन पहले घर में हुए विवाद के बाद वह घर से चले गए थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन और पुलिस को सूचना देने के बाद गुरुवार सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला।


पुलिस अधिकारी शशिकांत पांडे ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।